‘मत भूलो लादेन कहां मिला था’, पाकिस्तान से नजदीकी पर जयशंकर की US को नसीहत; ट्रंप के दावे पर दिया दो टूक जवाब

Breaking India News Politics

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह भूल रहा है कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की सैन्य छावनी एबटाबाद में पाया गया था। जयशंकर ने यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे के बाद की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ टैरिफ को लेकर थोड़े तनाव के बीच अमेरिका पाकिस्तान के करीब जाता दिख रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को उसकी पुरानी यादें ताजा करा दी है।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिका भूल रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन 2011 में पाकिस्तान की सैन्य छावनी एबटाबाद में मिला था। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों का लंबा इतिहास है और साथ ही उस इतिहास को नजरअंदाज करने का भी इतिहास है। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा, “जब पाकिस्तान की सेना किसी को सर्टिफिकेट देती है, तो याद रखना चाहिए कि यही सेना एबटाबाद में लादेन को छिपा रही थी।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *