October 19, 2026

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की कार्रवाई में दो आतंकी ढेर

डिजिटल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट किया, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू पुलिस ने अभियान चलाकर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गितिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की और दो आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में अखल क्षेत्र में दो आतंकवादी को मारे गए थे। 30 जुलाई को भी सेना ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हथियारों से लैस 2 आतंकवादियों को मार गिराया था।

बता दें कि 30 जुलाई को भारतीय सेना ने पुंछ इलाके में ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ की शुरुआत भी की थी। यह ऑपरेशन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सैन्य और नागरिक खुफिया इकाइयों द्वारा तालमेल और समन्वय से प्राप्त विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं पर आधारित था।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.