October 19, 2026

Voter Adhikar Yatra: मां जानकी की पूजा के बाद शुरू हुई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तेजस्वी भी मौजूद

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। शहर के डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई।

इस दौरान यह यात्रा हवाई अड्डा मैदान से शहर के शांति नगर, राजोपट्टी, कारगिल चौक, मेहसौल चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इसके बाद ऐतिहासिक जानकी मंदिर में मां सीता की पूजा अर्चना की और उसके बाद उनका काफिला रीगा विधानसभा क्षेत्र की ओर कूच कर गया।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ राज्य में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं राहुल-तेजस्वी के स्वागत में शहर के शहर की सड़कों पर दोनों किनारे कार्यकर्ता और समर्थक झंडा और बैनर के साथ स्वागत के लिए तत्पर नजर आए।

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी को देखने के लिए लोग बस की छत पर खड़े दिखाई दिए। वहीं कई लोग घर के लान से यात्रा और राहुल गांधी की तस्वीर लेने में जुटे रहे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.