बीते कुछ दिनों में कई इलाकों से बाइक से पेट्रोल चोरी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। खास तौर पर वे वाहन जो रात भर घर के बाहर या सुनसान जगहों पर खड़े रहते हैं, चोरों का आसान निशाना बन रहे हैं।
शहर के आवास विकास कालोनी में चोर पेट्रोल टैंक की पेट्रोल पाइप से बोतल में पेट्रोल निकाल कर फरार हो रहे हैं। इससे न सिर्फ वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि टैंक या पाइप की मरम्मत पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
पूर्व में वाहन चोरी की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब चोरों ने अपना तरीका बदल लिया है। पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते चोर अब बाइक और स्कूटर से पेट्रोल चोरी करना ज्यादा आसान और फायदेमंद मान रहे हैं। इसके लिए वे पानी की खराब पड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कोई शोर भी न हो और चोरी का पता भी न चले।
पुलिस की अपील
शहर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे रात में अपने वाहन घर के अंदर या सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें। इसके अलावा, वाहन में एंटी-थेफ्ट लाक सिस्टम या पेट्रोल टैंक लाक का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।
अजनबी या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत यूपी 112 या कोतवाली पुलिस को सूचित करें। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढा दी गई है। शहरवासियों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से मिलकर इस पर लगाम लगाया जा

