कपिल शर्मा के कैफे में फिर हुई फायरिंग, सामने आया घटना का वीडियो

Breaking India News

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। ये तीसरी बार है जब उनके कैफे पर गोलियां बरसाई गई हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। कपिल शर्मा ने जुलाई 2025 में ही कनाडा में अपना कैफे खोला था। ये तीसरी बार है जब उनके कैफे पर फायरिंग की घटना हुई। घटना का लाइव वीडियो सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कार में बैठकर पिस्टल से गोलीबारी करता दिख रहा है।

इंडिया टीवी में छपी खबर में बताया गया है कि अंजान शख्स ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की और पिछली बार की तरह इस बार भी गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सबसे पहले खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।”

दूसरी बार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई हमले की जिम्मेदारी ली। उन लोगों ने एक पोस्ट सोशल मीडिया इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखा था, “य श्री राम। सत श्री अकाल, सभी भाइयों को राम राम। सरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में आज हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लन ने ली है। हमने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल का जवाब नहीं दिया, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। यदि वह अब भी जवाब नहीं देता है, तो हम जल्द ही मुंबई में अगली कार्रवाई करेंगे।”

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *