शाहरुख खान को इंडस्ट्री में शानदार दीवाली पार्टी होस्ट करने के लिए जाना जाता है। शाहरुख खान की पार्टी में सितारों को मेला लगता है। हालांकि, इस बार शाहरुख खान दीवाली पार्टी नहीं देंगे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शाहरुऱ की मैनेजर पूजा ने कंफर्म किया है कि इस बार बादशाद दिवाली की पार्टी नहीं देंगे। दरअसल, शाहरुख खान इन दिनों मन्नत से दूर किराए के घर रह रहे हैं। यही वजह है कि इस बार शाहरुख दिवाली की पार्टी होस्ट नहीं करेंगे।
मनीष मल्होत्रा

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हर साल खबरों में आती है। इस साल भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम चेहरे नजर आए। मनीष मल्होत्रा ने इस साल की दिवाली पार्टी का पोस्ट शेयर किया। इन तस्वीरों में शाहरुख खान, रेखा, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, बॉबी देओल, गौरी खान, कृति सेनन जैसे सितारे नजर आए।
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप भी दिवाली की पार्टी होस्ट करते हैं। हालांकि, इस साल आयुष्मान खुराना भी पार्टी नहीं देंगे। दरअसल, आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म थामा के रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। इसी वजह से वो दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगे।
अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी हर साल दिवाली की पार्टी होस्ट करती हैं। अर्पिता की दिवाली पार्टी में फिल्मी जगत के लगभग सभी चेहरे नजर आते हैं। साल 2023 में शाहरुख खान सलमान खान की बहन की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे।
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन भी दिवाली की पार्टी होस्ट करते हैं। हालांकि, उनकी पार्टी मीडिया के कैमरों से दूर रहती है। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे नजर आते हैं।

