बिहार चुनाव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल ये 4 सुपरस्टार

Breaking Politics

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पार्टी के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सीनियर नेता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े नाम भी जगह बना चुके हैं।

बिहार के चुनावी रण में भोजपुरी फिल्मों और संगीत का असर हमेशा से देखा गया है, और इसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने 4 बड़े भोजपुरी सुपरस्टार को अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। ये कलाकार न केवल बिहार में बल्कि पूरे देश में अपनी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं।

1. पवन सिंह – भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने हमेशा से अपनी फैन फॉलोइंग और काम के जरिए लोगों के बीच गहरी पकड़ बनाई है। पार्टी के लिए वह चुनाव प्रचार में युवा वोटरों तक पहुंच बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पवन सिंह ने बिहार चुनाव से ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की थी। पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि वह बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं मगर बाद में पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे मगर पार्टी का प्रचार करेंगे।

2. मनोज तिवारी – बीजेपी से लंबे समय से जुड़े मनोज तिवारी न केवल अभिनेता बल्कि एक राजनेता भी हैं। तिवारी उत्तर-पूर्व दिल्ली लोक सभा सीट से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके राजनीतिक अनुभव और भोजपुरी भाषी जनता के साथ जुड़ाव को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया है।

3. रवि किशन – बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले रवि किशन ने राजनीति में भी अपनी सक्रियता दिखाई है। रवि किशन गोरखपुर लोक सभा सीट से सांसद हैं। वह पार्टी के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने में मदद कर सकते हैं।।

4. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ – निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। निरहुआ भी यूपी की आजमगढ़ लोक सभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच कनेक्शन के चलते पार्टी ने उन्हें प्रचार की रणनीति में शामिल किया है।

इन चारों कलाकारों का बीजेपी से लंबे समय से जुड़ाव है और उन्होंने पार्टी के लिए कई तरह के प्रचार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन स्टार प्रचारकों की मदद से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकेगी।

महागठबंधन के साथ खेसारी लाल यादव

भोजपुरी एक्टर-सिंगर का जलवा केवल भाजपा-राजग तक सीमित नहीं है। हालाँकि भाजपा का पलड़ा इस मामले में चार गुना भारी नजर आ रहे हैं क्योंकि जहाँ उसके पास चार भोजपुरी सुपरस्टार हैं तो महागठबंधन में अभी तक केवल एक भोजपुर सुपरस्टार नजर आ रहा है।

रितेश पाण्डेय जन सुराज पार्टी के साथ

बिहार चुनाव में नयी चुनौती बनकर उभरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी भोजपुरी एंटरटेनमेंट जगत के स्टार पॉवर से दूर नहीं है। जन सुराज पार्टी ने गायक रितेश पाण्डेय को करगहर विधान सभा सीट से टिकट दिया है। लोक सभा चुनाव 2024 के पहले रितेश पाण्डे ने एक गाना रिलीज किया था जिसके बोल थे- ‘हम मोदी संगे रहब’ मगर इस साल वो प्रशांत किशोर संग हो लिये हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *