Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार ने ली शपथ, मंत्रियों की भी आई पूरी लिस्ट; एक-एक अपडेट

Breaking Bihar India News Politics

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार पासवान, श्रेयसी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश और लखेंद्र कुमार को बिहार के मंत्री पद की शपथ दिलाई।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज नीतीश कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण प्रसाद, रमा देवी और नारायण प्रसाद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिहार के राज्यपाल ने आज लेशी सिंह, संतोष कुमार सुमन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन और सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रामकृपाल यादव दानापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बाद मंगल पांडेय, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा को पद और गोपनीयता के तौर पर शपथ दिलाई गई।

नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। अब से कुछ ही देर में नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल और अन्य समेत NDA के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बने हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंच चुके हैं।

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। वह गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उनके साथ संजय झा भी मौजूद थे।

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से गांधी मैदान के लिए निकल चुके हैं। गांधी मैदान से पहले वह अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंचे। यहां से वह उनके साथ गांधी मैदान पहुंचेंगे।

भाजपा कोटे के 17 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन किया गया है। सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, श्रेयासी सिंह, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, रमा निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडेय, नारायण शाह, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है और NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा…”

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले, पटना के गांधी मैदान के बाहर उन सभी के साथ-साथ दूसरे NDA नेताओं और LJP(RV) चीफ चिराग पासवान के पोस्टर लगाए गए। ऐतिहासिक गांधी मैदान में 2005, 2010 और 2015 में उनके शपथ ग्रहण समारोह हो चुके हैं। इसी जगह पर जयप्रकाश नारायण ने 1974 में एक भाषण में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था।

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के CM नेफ्यू रियो बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई।

एनडीए के मुख्य घटक दलों भाजपा और जद(यू) को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी संतुलन साधने के तहत प्रत्येक छह विधायकों पर एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *