UP Top News Today: पत्नी के लिए युवक ने ससुराल की चौखट पर दी जान, यूपी पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर पकड़ा बदमाश

Bihar Breaking India News Uttar Pradesh

कानपुर में पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने ससुराल की चौखट पर जहर खाकर जान दे दी। पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

यूपी पुलिस ने देवरिया में हॉफ एनकाउंटर करके एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर 25 हजार का ईनाम तय था। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यूपी के कानपुर में करीब सवा दो साल से मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे युवक ने उसकी चौखट में जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, पत्नी ने मिलने से इनकार करते हुए दरवाजा तक नहीं खोला था। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

यूपी में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

यूपी में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

यूपी के लखनऊ में नगर निगम की सफाई देखने योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना सड़क पर उतरे। मेयर भी साथ थीं। गंदगी देखकर मंत्री सुरेश खन्ना भड़क गए। इसके बाद उन्होंने ऐक्शन भी लिया।

यूपी के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चला। वहां लगी मूर्तियों को तोड़ा गया। इनमें से एक मूर्ति अहिल्याबाई होल्कर की भी थी। बुलडोजर चलने के बाद से इस पर देशभर में राजनीति हो रही है। विपक्षी दलों ने इस एक्शन का विरोध किया है।

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आया है। 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। अब घर-घर सत्यापन होगा।

यूपी में देवबंद क्षेत्र के गांव मेघराजपुर के मजरा मोहम्मद अलीपुरा में नौवीं के छात्र की घर से बुलाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या बृजभूषण शरण सिंह ? इस पोस्टर पर बृजभूषण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजा भैया का इतिहास जानना है तो उनके पिता उदय प्रताप सिंह का इतिहास जानें। उन्होंने कहा कि राजा भैया के पिता को मैं आदर्श मानता हूं।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एसपी ने डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा दिया। शिथिलता बरतने पर मटेरा थानाध्यक्ष, दरोगा, सिपाही अवधेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। देहात कोतवाली की रायपुर राजा पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह को मटेरा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के बीच शुक्रवार को सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की पीड़ा सुनी। शिकायतें सुनने के बाद योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण कराएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *