UP Top News Today: यूपी में वोटर खोजने को BJP का महाअभियान, ठंड का ऑरेंज अलर्ट

India News Uttar Pradesh

यूपी में दो दिन से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। शीतलहर के कारण कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान गिर रहा है और इससे गलन भरी सर्दी बढ़ रही है।

एसआईआर में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के बाद सभी सियासी दलों की नींद उड़ी हुई है। भाजपा अगले 10 दिन तक यूपी में सिर्फ खोए हुए मतदाता खोजेगी। अनुपस्थित, मृतक या एएसडी मतदाताओं की सूची खंगाली जाएगी।

यूपी फिर से शीतलहर की चपेट में है। तेज बर्फीली हवाओं ने पश्चिम से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक को प्रभावित कर दिया है। गलन भरी सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को कानपुर समेत कई जिलों में में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कांधला नगर में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के निकट एक हिंसक निराश्रित सांड ने एक महिला पर हमला कर उसे सींगों पर उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान महिला सड़क पर चल रही थीं, तभी अचानक सांड ने उन पर आक्रमण कर दिया। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें सांड का हमला और महिला के गिरने का साफ दृश्य दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया और सांड को भगाया।

यूपी के अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय परिसर में महर्षि के 109 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्रीराम प्रतिमा के अनावरण और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित आधुनिक शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यूपी में सीतापुर के कमलापुर में गुरुवार रात पत्नी के साथ बाइक से जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह दोनों बाइक से गिर गए। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि वह बाल- बाल बच गई।

सजायाफ्ता वरिष्ठ सहायक को रिटायरमेंट के करीब साढ़े सात साल बाद डीएम ने बर्खास्त कर दिया है।उसे पेंशन और ग्रेच्युटी भी अब नहीं मिलेगी। हत्या के मामले में वरिष्ठ सहायक को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर कहा है कि बांग्लादेश जिहादियों का जंगल बन चुका है। वहां के कट‌्टरपंथी मौलवियों ने देश की व्यवस्था को हाइजैक कर लिया है।

माघ के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सर्वाधिक स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे लेकर प्रयागराज की सीमा पर शनिवार की रात 12 बजे से भारी व हल्के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लग जाएगी। समूचे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

सनातनी किन्नर अखाड़े का माघ मेला क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। मेला में पहली बार हुए पट्टाभिषेक कार्यक्रम में अखाड़े में 11 संतों को पद दिया गया। जिसमें 10 को महामंडलेश्वर और एक संत को महंत बनाया गया है। साथ ही देश की पहली किन्नर अधिवक्ता को भी महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी दी गई।

रायबरेली में शिक्षक की पत्नी की दिनदहाड़े लूट के इरादे से घुसे युवक ने हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में हुए 21 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मुख्य प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी है। इसके लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों से रिकवरी के लिए उनकी संपत्तियों की कुर्की भी हो सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *