August 6, 2026

IND vs ZIM LIVE Score: विहान ने फिफ्टी की तरफ बढ़ाए कदम, अभिज्ञान निभा रहे बखूबी साथ

आज भारत और जिम्बाब्वे की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टक्कर हो रही है। दोनों टीमें बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। यह सुपर सिक्स राउंड का छठा मैच है। वहीं, ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और जिम्बाब्वे का इस राउंड में पहला मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीन मैचों में जीत दर्ज की। भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को धूल चटाई। वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे को पाकिस्तान और इंग्लैंड के हाथों हार मिली जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत का यूथ वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे के विरुद्ध दमदार रिकॉर्ड है। भारत ने जिम्बाब्वे से अभी तक छह मैच खेले हैं और हर बाल विजयी परचम फहराया।

  • जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
  • भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 99 रन बनाए
  • वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में फिफ्टी लगाई
  • वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुश म्हात्रे 11वें ओवर में आउट
  • वेदांद त्रिवेदी 15 बनाकर लौटे
  • 25 ओवर में भारत ने चार गंवाकर 173 रन जोड़े

विहान फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने 43 गेंदों में 37 रन जोड़ लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। वह 25 गेंदों में 20 रन जुटा चुके हैं। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/4 है।

चिमुगोरो ने फिर भारतीय टीम को झटका दिया है। उन्होंने 17वें ओवर में वेदांत त्रिवेदी का शिकार किया। वेदांत ने 18 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक छक्का शामिल है। विहान मल्होत्रा (16)* का साथ देने अभिज्ञान कुंडू आए हैं।

भारत की रनों की रफ्तार थम गई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/3 है। विहान मल्होत्रा 14 और वेदांत त्रिवेदी 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं

टाटेंडा चिमुगोरो ने 11वें ओवर में भारत को डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट किया, जो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो सिक्स हैं। म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की। चिमुगोरो ने ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यवंशी का शिकार किया। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।

सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोका है। वह चार चौके और इतने ही छक्के लगा चुके हैं।

सूर्यवंशी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 20 गेंदों में 43 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

भारत को पहला झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। उन्हें मजाई ने पांचवे ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज को आउट किया। जॉर्ज ने 16 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खलेी। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (19)* के साथ 41 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हात्रे आए हैं।

सूर्यवंशी और जॉर्ज ने माइकल ब्लिगनॉट के दूसरे ओवर में अपने हाथ खोले। जॉर्ज ने दूसरी गेंद पर चौका जमाया जबकि सूर्यवंशी ने पांचवीं गेंद पर बाउंड्री लगाई और आखिरी पर छक्का ठोका।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज ओपनिंग करने उतरे हैं। जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर पनाशे मजाई ने डाला और छह रन दिए, जिसमें एक वाइड है। सूर्यवंशी के बल्ले से चार रन निकले। जॉर्ज ने एक रन बनाया।

नैथेनियल ह्लाबंगना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, वेबस्टर माधिधी, ताकुदज़वा माकोनी, लीरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडज़ेंगेरे, ब्रैंडन सेनजेरे (कप्तान), माइकल ब्लिगनॉट, टाटेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई।

एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान आयुष म्हात्रे और सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे टॉस के लिए भारतीय समयानुसार 12:30 बजे मैदान पर होंगे।

एक बार फिर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी आज 63 रन बनाते ही शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच सकते हैं। सूर्यवंशी के खाते में फिलहाल 1087 रन हैं। गिल ने 1149 रन जुटाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.