UP Top News Today: योगी कैबिनेट की बैठक आज, आगरा में ट्रिपल एनकाउंटर

Breaking India News Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में लगभग 29 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज शिक्षकों और शिक्षामित्रों को कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ दे सकते हैं।

आगरा वालों के लिए गुरुवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राज चौहान हत्याकांड के आरोपियों से एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया।

लखनऊ में लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में लगभग 29 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज शिक्षकों और शिक्षामित्रों को कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ दे सकते हैं। इस प्रस्ताव को योगी सरकार आज मंजूर करने वाली है।

आगरा वालों के लिए गुरुवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राज चौहान हत्याकांड के आरोपियों से एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया और दो बदमाशों को गोली मारकर दबोचा है।

अयोध्या जिला कारागार से दो बंदी फरार हो गए। दोनों बंदियों ने बैरक मे लगी ग्रिल काट कर बाहर निकले, उसके बाद बांस के सहारे जिला कारागार के पीछे जहां कैमरे का सर्विलांस नहीं था उस क्षेत्र से चारदीवारी फान कर भाग गए। सूचना पर जिला पुलिस ने तीन टीमों को बनाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। इसमें अमेठी निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी पुत्र साधु राम निवासी, मुसाफिरखाना और सुल्तानपुर निवासी शेर अली नाम के बंदी शामिल हैं। दोनों बंदियों के फरार होने की जानकारी पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बन्द पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत एक बार फिर बुधवार की सुबह बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें देवरिया मेडिकल कालेज में दिखाया गया। इलाज के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया।

एंटी करप्शन की टीम ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को बनारस के सबसे पॉश कहे जाने वाले सिगरा थाने के काशी विद्यापीठ चौकी से 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों ने दहेज उत्पीड़न के केस में नाम हटाने के एवज में 50 हजार की घूस मांगी थी।

बारिश के बाद लखनऊ में गलन भरी सर्दी ने परेशान किया। वहीं, गुरुवार को सुबह कोहरे ने सताया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि तापमान में बदलाव नहीं होगा। हवाएं और गलन से सर्दी रहेगी।

को-वर्किंग स्पेस, होटल रूम पूलिंग और बड़े ऑफिस स्पेस यह तीन मॉडल ऐसे हैं, जिन पर बिल्डरों ने तेजी से काम शुरू किया है लेकिन इन तौर तरीकों ने यूपी रेरा की नींद उड़ा दी है। खरीदारों के लिए भी यह खतरे की घंटी है।

भाजपा का कोई पदाधिकारी या नेता चेहरा चमकाने को लखनऊ प्रदेश कार्यालय पहुंच रहा है तो उसे कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। विधानसभा और विधान परिषद की सभी कमेटियों की बैठकें और दौरे भी छह फरवरी तक स्थगित कर दिए गए हैं।

गोरखनाथ इलाके में स्थित घर से दोस्त के बुलाने पर निकली किशोरी से होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व स्पा में भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार को शहर के 30 अवैध स्पा सेंटरों को लाइसेंस न होने के आधार पर बंद कराया गया।

छात्र के मोबाइल से ही अपहर्ताओं ने उसके चाचा को फोन कर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी है। चाचा की सूचना पर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस अयोध्या तक पहुंच गई है।

शंकराचार्य और यूजीपी नियमावली को लेकर इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री फिलहाल शांत रहने के मूड में नहीं हैं। लखनऊ भेजे जाने के बाद पोस्ट के जरिए शासन-प्रशासन को चेताया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *