Shukra Pradosh Vrat Upayस शुभ मुूहूर्त में : ढाई घंटे के इकरें शिव-पार्वती की पूजा, शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 2 चीजें

Bihar India News

आज जनवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज शुक्रवार भी है और इसी वजह से इस व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। बता दें कि हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है। शिव-पार्वती को समर्पित इस व्रत को लेकर काफी मान्यता भी है। कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन के साथ आज कुछ मांगता है तो भगवान शिव और मां पार्वती अपनी दयादृष्टि उस पर जरूर दिखाती हैं। आज की पूजा में आप भी शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर काफी लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो ये उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। नीचे जानें कि आज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और साथ में जानें कि आज के दिन शिवलिंग पर क्या चीजें चढ़ानी सही मानी जाती हैं?

हिंदू पंचांग के हिसाब से आज प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 15 मिनट से शुरु होकर शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो 5 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट के बीच पूजा की जा सकती है। लगभग ढाई घंटे इस शुभ मुहूर्त में अगर सच्चे मन से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है।

अगर आपके मन में बहुत दिन से कोई इच्छा है या फिर ऐसा हो रहा है कि कोई काम बनते-बनते रुक जा रहा है तो आज के दिन आप ये उपाय कर सकते हैं। शुक्र प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर कुछ खास चीजों को अर्पित करके शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता के हिसाब से आज के दिन शिवलिंग पर अगर कच्चा दूध और केसर अर्पित किया जाए तो जिंदगी में सुख-समृद्धि के साथ-साथ लव लाइफ में आ रही अड़चनें कम होंगी। इसके अलावा आप एक और आसान सा उपाय कर सकते हैं। बेलपत्र में थोड़ा सा शहद लगातर आप शिवलिंग पर चढ़ाएंगे तो आपके हर रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *