UP Top News Today: गोरखपुर दौरे पर योगी और मोहन भागवत, सीएम करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Breaking India News Uttar Pradesh

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन गोरखपुर में प्रवास करेंगे। आज मोहन भागवत गोरखपुर आ रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत 14 से 16 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवकों के साथ प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन करेंगे। संघ प्रमुख के सभी कार्यक्रम तारामंडल क्षेत्र में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में जंगल तुलसीराम वार्ड के बिछिया मोहल्ले में महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह निर्माणाधीन ताल रिंग रोड के दूसरे चरण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गोरखपुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव गोष्ठी को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को गोरखपुर पहुंचेंगे।

यूपी में गंगा-जमुना की तहजीब देखने को मिली। दरअसल, मुस्लिम से हिंदू बनी तमन्ना मलिक बुर्का पहन कांवड़ लेकर अमरोहा की सीमा से गुजरी तो उसका जगह-जगह स्वागत किया गया। युवती के माथे पर तिलक था और वह कांवड़ियों के संग चल रही थी।

मेरठ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। बाइक सवार हेलमेट भी पहने हुए थे लेकिन दुर्घटना में हेलमेट चकनाचूर हो गया।

हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि दहेज मृत्यु में विरलतम से विरल मामलों में ही उम्र कैद की सज़ा दी जानी चाहिए। जहां यह स्पष्ट हो कि पीड़िता की हत्या की गई है। साथ ही कोर्ट ने दहेज मृत्यु के आरोपी की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए उसकी उम्रकैद की सजा को घटा दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट सरेंडर कर दिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। अब तक कुल 23 आरोपी बनाए जा चुके हैं। इनमें भोला को छोड़कर एक सप्ताह पहले 22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

हाईकोर्ट ने वर्षों से लंबित चार्जशीट पर रिपोर्ट दाखिल करने में लापरवाही बरतने पर 71 जिला जजों पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अनदेखी न्यायिक अनुशासन और न्याय व्यवस्था की बुनियाद को प्रभावित करती है।

ऊंचाई वाले बादलों ने दिन का पारा गिरा दिया लेकिन रात का तापमान चढ़ गया। तेज धूप से दिन में गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका मामूली असर पहाड़ी राज्यों पर पड़ेगा।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक निजी बस खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला भी इसमें फंस गया। इसके बाद अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *