यूपी बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सीएम योगी आदित्यानाथ बजट पर आज जवाब देंगे। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने और जिलों में उर्वरकों की कमी के मुद्दे पर सपा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं सपा सदस्यों के आचरण से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त लहजे में कई बार फटकार लगाई। उन्होने कहा कि आप सभी अपनी जगह पर खड़े होकर बोलते रहिए, अब मैं किसी को नहीं टोकूंगा। इस पर सपा सदस्य अध्यक्ष की नाराज़गी का सबब समझते ही अपनी सीट पर बैठे। यूपी बजट सत्र के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।
सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। जिसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है।
महंगाई पर सदन में हो-हल्ला पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज सदन की कार्यवाही का आखिरी दिन है। चली-चला की बेला है। ऐसे में सवाल का जवाब दिया जाए। फालतू बातों में समय बर्बाद न किया जाए।
महंगाई का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नौ वर्षों में सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया। बोतल की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को बोतल की बड़ी चिंता है। बोतल के दाम तो बढ़ गए हैं। इसका सपा ने विरोध किया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ।
सपा विधायक आरके वर्मा ने मंहगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सुनाई- ‘तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे…आज क्यों सोच रहे हो’। आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं।रागिनी के सवाल का जवाब देते हुए अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है।
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बराबर आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन देने की मांग की।
जलशक्ति विभाग की अनुदान मांगों के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा विधायक शिवपाल यादव ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव से कहा कि क्या आप योजनाओं के लिए अपने घर से पैसा लाते हैं? उन्होंने कहा कि आपको फोन करके मैंने नहरों में पानी खुलवाने के लिए कहा था, लेकिन पानी नहीं खुला और जब मैंने अधिकारी को फोन किया तब ही काम हुआ। उन्होंने मंत्री से अधिकारियों पर सख्ती किए जाने की अपील की।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रमजान पर मजिस्दों से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से इसे उतारा गया है। इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। सपा सदस्य कमाल अख्तर ने रोजा इफ्तार व सहरी के समय लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दिए जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
UP Budget Session LIVE: 10:41 AM- राज्य सरकार यूपी में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली देरी और बाधाओं को दूर करने जा रही है। राजस्व परिषद इसके लिए साफ्टवेयर तैयार करा रहा है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को विधानसभा में सपा सदस्यों द्वारा गोंड और खरवार जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र बनाने में देरी का मामला उठाए जाने के बाद यह जानकारी दी।
UP Budget Session LIVE: 10:40 AM- यूपी विधानसभा में गुरुवार को नई दिल्ली में चल रही एआई समिट में गलगोटिया विश्वविद्यालय द्वारा चीनी रोबोट को कथित रूप से अपना विकसित किया हुआ बताने का मामला उठा। समाजवादी पार्टी के सदस्य पंकज मलिक ने इस प्रकरण को उठाया तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसको टाल दिया। सपा सदस्य इंजीनियर सचिन यादव व पंकज मलिक ने शून्य प्रहर में गलगोटिया विश्वविद्यालय का मामला उठाया।
UP Budget Session LIVE: 10:39 AM- कृषि मंत्री के जवाब से सपा सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
UP Budget Session LIVE: 10:38 AM- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि धरती माता बीमार पड़ रही है। कीटनाशकों का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। उसी के बाद राज्य सरकार ने इस पर गंभीरता से काम शुरू किया है। जहां तक खाद की उपलब्धता की बात है तो किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
UP Budget Session LIVE: 10:37 AM- गुरुवार को विधानसभा में कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने और जिलों में उर्वरकों की कमी के मुद्दे पर सपा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सपा सदस्यों ने कैंसर और हार्ट अटैक के कारण बन रहे कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने की मांग की। वहीं, किसानों के लिए खाद की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनता सपा सदस्यों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। कृषि मंत्री के इतना कहते ही दोनों पक्षों में तकरार हुई और बाद में सपा सदस्यों ने कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन का बहिर्गमन कर दिया।
UP Budget Session LIVE: 10:36 AM- यूपी बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। बजट पर सीएम योगी जवाब देंगे। बीते 4 दिनों से विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट पर विस्तृत चर्चा हुई।

