संजू सैमसन ने तोड़ डाला विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

India News

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो नाबाद 97 रनों की पारी खेली है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सैमसन ने ‘परिपक्वता’ के साथ यह पारी खेली। उन्होंने ज्यादा जोखिम नहीं लिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान सैमसन ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने कई रिकॉर्ड धवस्त किए, जिसमें विराट कोहली की दो ऐतिहासिक पारियां भी दर्ज है।

टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2 ऐतिहासक पारियां खेली थी, जो आज भी हर किसी को याद होगी। एक 2016 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ। इन दोनों ही पारियों में कोहली के बल्ले से नाबाद 82 रन निकले थे।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली के ही नाम था। रिकॉर्ड क्या, लिस्ट में विराट कोहली के अलावा कोई नजर नहीं आता था, मगर सैमसन ने एक झटके में उनकी ऐतिहासिक रनचेज को पछाड़ दिया है।

अब संजू सैमसन के नाम टी20 वर्ल्ड कप में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

संजू सैमसन बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स में विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली में, 201 विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, MCG में विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (RPS) में  विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका, मीरपुर में, 2014

संजू सैमसन को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत ने वेस्टइंडीज को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां 5 मार्च को उनका सामना इंग्लैंड से होना है। यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। इस बार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *