मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको…, विजय चौधरी ने सम्राट-नीतीश मुलाकात पर भी रखी बात

Bihar Breaking India News Politics

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज है। सीएम नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इस सवाल पर जमकर कयासबाजी हो रही है। नए सीएम की रेस में बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का भी नाम है। इस बीच सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी पहले भी सीएम हाउस आते रहे हैं। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में आपसी बातचीत स्वाभाविक है।

विजय चौधरी ने इस मुलाकात के अलावा बिहार में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री पर भी अपनी बात रखी है। विजय चौधरी ने कहा, ‘सम्राट चौधरी तो बराबर आते हैं, कल भी आए थे। आप सभी को मालूम है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आपस में बातचीत होगी।’ नई सरकार के गठन और कैबिनेट पर विजय चौधरी ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। नई सरकार का गठन हो जाएगा। चंद दिनों का इंतजार है कर लीजिए सब्र से। नीतीश कुमार के इस्तीफे पर विजय चौधरी ने कहा कि इसका भी टाइम लाइन जल्द ही पता चल जाएगा।

जब विजय चौधरी ने पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा और क्या इसको लेकर सहमति नहीं बन सकी है? तब इसपर विजय चौधरी ने कहा, ‘यह तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है और इस मामले में बीजेपी की अपनी प्रक्रिया होती है। उनके अनुशंसा पर एनडीए के विधायक दल नेता चुनेंगे। मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको एनडीए के सारे विधायक मिलकर नेता चुनेंगे। इसमें भाजपा की अहम भूमिका है। वो लोग तय कर के बताएंगे और इसके बाद एडीए के विधायक दल की बैठक होगी जिसमें विचार कर के जिसको नेता चुना जाएगा वो मुख्यमंत्री होगा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *