टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा, 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

Breaking India News

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। जोकि इसी महीने है। टाटा समूह की कंपनी निवेशकों को डिविडेंड भी दे रही है। इस डिविडेंड के लिए भी ट्रेंट लिमिटेड ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तय की गई है।

गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का भाव बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4144.30 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 19 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बीएसई में ट्रेंट लिमिटेड का 52 वीक हाई 6259 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 3276.10 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये का है। बता दें, बीते दो साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत गिरा है।

भले ही शेयर बाजार में पिछले दो साल टाटा ग्रुप की कंपनी के लिए कठिन रहा है। लेकिन लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक मोटा रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 203 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 433 प्रतिशत रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल टाटा समूह की कंपनी को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 2349 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 239 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *