Friday, July 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअल लोकार्पण, प्रशासन‍िक अध‍िकारी रहे मौजूद

Breaking India News

 प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संध्या सवा चार बजे अमृत भारत योजना के तहत नए स्वरूप में बने विंध्याचल का पंजाब के जालंधर स्टेशन से वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके लिए विंंध्याचल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

6 अगस्त 2023 को प्रारंभ हुआ स्टेशन के पुनर्विकास का यह कार्य लगभग तीन साल में पूरा हुआ। 23.24 करोड़ की लागत से हुए कार्य में प्रवेश द्वार, आधुनिक कान्कोर्स क्षेत्र, एग्जीक्यूटिव लाउंज, प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम तथा आधुनिक टिकटिंग सुविधाएं की गई हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है।

लोकार्पण समारोह को लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में 50 फीट चौड़ा व 180 फीट लंबा जर्मन हैंगर टेंट का निर्माण रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बनाया गया था। इसमें 53 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा मंच बना था। प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए दस बाई 12 इंच के दो बड़ी-बड़ी एलईडी वाल स्क्रीन मंच के पास लगाई गई थी।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री के अलावा आशीष पटेल के विशिष्ट अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी काेल के अलावा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के अलावा अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *