August 1, 2026

CWG 2026: यूपी की इंस्पेक्टर अस्मिता डे बनी चैंपियन, जूडो में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय खिलाड़ी अस्मिता डे ने जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। अस्मिता डे यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी राजीव कृष्ण ने बधाई दी है। यूपी पुलिस में तैनात इंटरनेशनल जूडोका अस्मिता डे ने ग्लासगो में आयोजित किये जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ प्रदेश के जूडो जगत में भी खुशी की लहर है। गाजियाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात अस्मिता की इस कामयाबी पर यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया और महासचिव मुनव्वर अंजार ने उन्हें बधाई दी।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एक खिलाड़ी और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में अस्मिता की प्रतिभा और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने लिखा कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की “महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा” में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं।

साइकिल मैकेनिक की बिटिया अस्मिता डे (48 किलो) ने शुक्रवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा फहरा कर भारतीय जूडो में सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। त्रिपुरा की 23 वर्षीय अस्मिता पिछड़ने और पेनाल्टी लगाने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए कनाडा की हेडी क्वाच को नाटकीय मुकाबले में हराकर चैंपियन बनीं। पहली बार भारत ने इन प्रतिष्ठित खेलों में सोना जीता।

अस्मिता शुरुआत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया। चार मिनट के मुकाबले में दोनों में से किसी को निर्णायक स्कोर नहीं मिल सका जिससे मुकाबला गोल्डन स्कोर में गया। इसमें पहले स्कोर करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। अस्मिता ने सडन डेथ में आक्रामक प्रदर्शन करके जीत दर्ज की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि CWG2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाली यूपी पुलिस में उप निरीक्षक सुश्री अस्मिता डे को हार्दिक बधाई! देश की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, संकल्प और परिश्रम की प्रेरक प्रतीक इस स्वर्णिम उपलब्धि पर प्रत्येक भारत वासी को गर्व है। अस्मिता डे की स्वर्णिम सफलता की यह यात्रा अविराम चलती रहे, यही मंगलकामना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.