बालों को मजबूत, लंबा-घना बनाने के लिए बालों में कैसे लगाएं अलसी के बीज? यहां जानिए एक-दो नहीं बल्कि तीन तरीके

Health Breaking

Flaxseed for hair: अलसी के बीज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें इतने पोषक तत्व होते हैं कि ये आपके टूटते बालों को रोकने के साथ-साथ उन्हें लंबा और घना बनाने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। बालों को नेचुरली मजबूत बनाने के लिए आपको हेयर केयर में अलसी के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। कई लोग Flaxseed घर तो ले आते हैं लेकिन उनको ये समझ नहीं आता है कि आखिरकार कैसे वो इनका इस्तेमाल करें। यहां हम आपको एक-दो नहीं बल्कि अलसी के बीजों को बालों में लगाने के तीन तरीके बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अलसी के बीज बालों में लगाने के फायदे

1- अलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनसे बालों की क्वालिटी में सुधार होता है।

2- फ्लैक्स सीड्स बालों में लगाने से हेयर सॉफ्ट और शाइनी नजर आते हैं। ड्राई स्कैल्प सही होते हैं।

3- बालों की कमजोर जड़ों में अलसी के बीज लगाने से बालों को पोषण मिलती है। बालों का टूटना कम होता है।

4- इसे लगाने से बालों की ग्रोथ होती है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

अलसी का तेल (Flaxseed Oil)

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप अलसी का तेल बालों में लगा सकते हैं। यूं तो आप इसे बाजार से खऱीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए अलसी के बीजों को हल्का भून लें। फिर इन्हें पीस लें। इसमें जैतून का तेल डालें और पकाएं। ठंडा होने पर तेल को बोतल में भरें। इसे लगाने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

अलसी हेयर मास्क (Flaxseed Hair Mask)

अलसी के बीजों का मास्क भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए अलसी को पानी में भिगोकर 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे सीधे बालों पर लगाएं। इससे बाल सॉफ्ट और सिल्की होते हैं। साथ ही बालों को पोषण मिलता है।

अलसी का जेल (Flaxseed Gel)

अलसी के बीजों से आप जेल भी बना सकते हैं। इसके लिए अलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं। ठंडा होने पर छानकर अलसी के जेल को अलग कर लें। इसे बालों में लगाएं। इसे लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *