समाजवादी पार्टी मंगलवार से शुरु करेगी चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष अखिलेश यादव का एलान
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष यानी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि हमारी पार्टी का प्रचार अभियान कल से यानी मंगलवार से प्रारंभ किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का कल से प्रचार अभियान शुरू हो रहा है। इसकी हमने तैयारी कर ली है और इसका दायरा भी काफी व्यापक होगा।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तय किया है बूथ स्तर पर सपा को ले जाना है और पीडीए की सरकार बनाना है। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि BJP बाहर के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवा रही है।
