यूपी में झमाझम बारिश की संभावना, पूर्वांचल में अलर्ट; जानें अगले सात दिन का मौसम
यूपी में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कानपुर समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में बदरा बरसने की उम्मीद जताई है। वहीं, सोमवार को ऑरेंज अलर्ट वहीं बाकि दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के नजदीक हरदोई से गुजर रही है। इससे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, रविवार को कानपुर एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 32.6 रहा। वहीं, सीएसए में 3.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण उड़ीसा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इनका सिलसिला पांच सितंबर या इसके बाद तक चल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विशेषकर कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि आगे घने बादल छाए रहेंगे। अगले पांच दिनों तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। तामपान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उमस भी कभी अधिक तो कभी कम रहेगी।
शनिवार-रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बर्रा में 5.2 मिमी और सीएसए में 3.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार की शाम को घने बादल छा गए। कुछ देर कहीं तेज बारिश तो कहीं बौछारें पड़ीं। इसके बाद बादल लंबे समय तक छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 से 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का पारा 25.4 से 25.6 डिग्री हो गया।
दिल्ली में सोमवार के बाद एक फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि देश की राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
