IPO हो तो ऐसा, 5 दिन में छप्परफाड़ रिटर्न, 14586 रुपये के बन गए 53000 रुपये
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों ने बाजार में उतरने के बाद से हलचल मचा रखी है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 5 दिन में ही निवेशकों का मालामाल कर दिया है।
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में जिन निवेशकों को 1 लॉट अलॉट हुई, उन्हें कंपनी के 34 शेयर मिले। 1 लॉट के लिए निवेशकों को 14,586 रुपये का निवेश करना पड़ा। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस हिसाब से 34 शेयरों की कुल वैल्यू बढ़कर 53,051.90 रुपये जा पहुंची है।
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के आईपीओ पर टोटल 142.88 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 46.06 पर्सेंट थी, जो कि अब 39.47 पर्सेंट रह गई है।
