September 19, 2026

बहुत सारी भर्तियां ऐसी हुई थीं…, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला; Gen-Z से किया ये आह्वान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में बहुत सारी भर्तियां ऐसी हुई थीं जिनमें जिन लोगों ने आवेदन ही नहीं किया उन्हें नियुक्ति पत्र बांट दिए गए जबकि आवेदन करने वाले देखते रह गए। ये अराजकता की पराकाष्ठा थी। सीएम योगी ने युवाओं (Gen Z) से कहा कि जिन लोगों ने युवाओं के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया, सभी युवाओं को बार-बार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहिए। इससे ज्यादा अच्छा अवसर लोकतंत्र में आपको दूसरा नहीं है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आपको ये ताकत दे रखी है। इस ताकत का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।

यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी द्वारा विभिन्न विभागीय पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण के कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले किसान आत्महत्या कर रहा था। दशकों से परियोजनाएं लंबित थीं, कोई पूछने वाला नहीं था। सबसे उर्वरा भूमि रखने वाला राज्य, सबसे अधिक जल संसाधन वाला राज्य, सबसे अधिक परंपरागंत उद्यम के साथ आगे बढ़ने वाला राज्य और कभी भारत में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय रखने वाला राज्य, राजनीतिक संक्रमण के ऐसे दौर से गुजरा था कि कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं महसूस करता था।

सीएम योगी ने कहा कि आज हमने प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था, वीमेन वर्कफोर्स और बजट को तीन गुना से अधिक करने में सफलता प्राप्त की है। आज यूपी लाखों करोड़ का निर्यात कर रहा है। सरकार जब ईमानदारी, बिना भेदभाव के साथ अपनी योजनाओं को लागू करे तब ऐसे अवसर आते हैं। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि नौकरियों पर डाका डालने के लिए पहले चाचा-भतीजा की टोली निकल जाती थी। आज उपदेशक की भूमिका में दिख रहे हैं। 2027 के बाद उपदेशक की स्थिति में भी नहीं रहेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने यूपी के नौजवानों का नुकसान किया, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जिन्होंने बेटियों की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा किया। अन्नदाता किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया और जिन्होंने यूपी के नागरिकों को भूखों मरने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया था। उन लोगों को यूपी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कभी करना भी नहीं चाहिए। यह मामला केवल गलती का नहीं, शरारत का है।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले आयुष विभाग की कोई पहचान नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मंत्रालय गठित कर परंपरागत इलाज को एक पहचान दी। आर्युवेद, योग, नेचरोपेथी, यूनानी, होम्योपैथी आदि को एक प्लेटफॉर्म दिया। एम्स की तर्ज पर दिल्ली में भी उस प्रकार का सेंटर बन गया है। 2014 से पहले कोई सोचता भी नहीं था कि इन विषयों में कोई डिप्लोमा या डिग्री ले, लेकिन अब अवसर है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.