November 27, 2026

DMK ने बढ़ाई सरकार की चिंता, स्टालिन बोले- परिसीमन पर कोई समझौता नहीं, क्या हैं मांगें

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें परिसीमन बिल को पास कराने की तैयारी की जा रही है। इस संविधान संसोधन के लिए संसद को दोनों ही सदनों में दो तिहाई बहुमत की आवश्यक्ता है। सरकार को एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके से समर्थन की उम्मीद है। इस बीच स्टालिन ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उनका कहना है कि वह आज भी परिसीमन को लेकर जो उनकी मांगें हैं वह उसपर अडिग हैं। उससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, डीएमके सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन उसे इस बात की चिंता है कि क्या उसकी मांगों को इस कानून में शामिल किया जाएगा या नहीं। डीएमके का कहना है कि जब तक वह इसके प्रावधानों की जांच नहीं कर लेती तब तक वह इसके समर्थन का कोई वादा नहीं करेगी।

डीएमके ने सरकार के सामने शर्त रखी है कि परिसीमन पर 25 साल की रोक बनी रहे और सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में एक समान 50% की बढ़ोतरी की जाए ताकि राज्यों के प्रतिनिधित्व का आपसी अनुपात न बदले। डीएमके को डर है कि अगर जनसंख्या के आधार पर लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ती है तो उन राज्यों को नुकसान होगा, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अच्छे काम किए हैं।

केंद्र सरकार ने अगर महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा का रास्ता पार कर लिया जो राज्यसभा में भी दिक्कत नहीं आएगी। वहां उसे नौ और सांसदों के जरूरत होगी, जो दल लोकसभा में साथ आएंगे उनको साथ लेकर वह राज्यसभा का आंकड़ा भी पार लेगी। लेकिन सरकार को विधेयक पास कराने के लिए लोकसभा में 36 और सांसदों का समर्थन चाहिए होगा। सरकार के जो दावे हैं उनमें उसे वाायएसआरसीपी और राकांपा (एसपी) के 12 सांसदों का समर्थन मिल सकता है। 24 अन्य सांसदों के लिए उसे डीएमके के 22 का समर्थन जरूरी होगा।

लोकसभा में फिलहाल सांसदों की संख्या 540 है। दो तिहाई के लिए जरूरी 358 सांसदों के समर्थन का दावा सरकार कर रही है। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो सरकार के पास 322 सांसद है। उनमें भाजपा, तेलुगुदेशम, तृणमूल कांग्रेस (बागी गुट), शिवसेना, जदयू, लोजपा (रामविलास), जदएस, रालोद, जनसेना, आजसू, अपना दल, अगप, हम, राकांपा, एसएडी, एसकेएम, यूपीपीएल न जेडपीएम इनमें शामिल हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.