बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। इस सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है। उम्मीदवार यहां जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया जैसी हर जरूरी जानकारी।
BPSC LDC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 08 जुलाई 2025 |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
BPSC LDC एडमिट कार्ड 2025 | प्रारंभिक परीक्षा से 3-7 दिन पहले |
BPSC LDC परीक्षा तिथि 2025 | नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा |
BPSC LDC परिणाम 2025 | मुख्य परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा |
BPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
बीपीएससी लोअर डिविजन क्लर्क भर्ती 2025 के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।