Relationship में प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके, अनुष्का और विराट कोहली की तरह मजबूत होगा रिश्ता

Blog Breaking

Healthy Relationship Tips: रिश्ता चाहें पति-पत्नी का हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का…हर तरह के रिलेशनशिप में प्यार और विश्वास की जरूरत होती है। कई बार कुछ अहसासों की कमी होने की वजह से अच्छा-खासा हेल्दी रिश्ता भी दम तोड़ने लगता है। ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको कोशिश करते रहना चाहिए।

अगर आप भी अपने रिलेशनशिप में प्यार और विश्वास बढ़ाना चाहते हैं तो यहां हम आपको ऐसे 7 तरीकों या टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे। रिलेशनशिप एक्सपर्ट स्मृति आहूजा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक अगर आप रिश्ते में 7 चीजों को करना शुरू कर देंगे तो आपका रिश्ता अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह मजबूत हो जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में।

पार्टनर नहीं करता है आप पर भरोसा, तो इस तरह अपने रिश्ते में बढ़ाएं  'विश्वास' - how to build trust in between partner and married life hindi  pra - News18 हिंदी

रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ाने के तरीके

1- ओरल और फिजिकल परफॉर्मेंस जरूरी

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ओरल और फिजिकल परफॉर्मेंस जरूरी है। यानी आपको प्यार, केयर दिखाना भी है और जताना भी है। इससे सामने वाले के मन में आपके लिए विश्वास और प्यार जरूर बढ़ेगा।

What To Do When You Are Falling For Someone Else While In A Relationship in  Hindi | what to do when you are falling for someone else while in a  relationship in

2- छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें

आपका साथी अगर आपको खुश करने के लिए प्रयार करे तो उसकी की गईं छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें। इसके साथ ही उसके प्रयासों की सराहना भी करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा।

3- बदलने की नहीं स्वीकार करने की करें कोशिश

रिश्ते में सामने वाले इंसान को हमेशा बदलने की कोशिश न करें। बल्कि वो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करने का प्रयास करें। ऐसा करने से न केवल उसको स्वंतत्रता महसूस होगी बल्कि आपके प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

4- इच्छा और बात सुनें

रिलेशनशिप में प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए सामने वाले इंसान की इच्छा जानने की कोशिश करें। इसके लिए आप उसकी बात शांति से सुनें। ऐसा करने से उसे सुऱक्षा का माहौल महसूस होगा।

5- बातचीत में न आए गैप

अगर आपके बीच कभी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो भी जाए तो कोशिश करें कि आप दोनों में कभी कम्युनिकेशन गैप न आए। क्योंकि जब बात बंद हो जाती है तो बात ज्यादा बिगड़ने का डर रहता है।

6- पार्टनर को दें फ्रीडम

लड़का हो या लड़की आजकल हर किसी को फ्रीडम चाहिए। इसलिए अपने पार्टनर को जरूरी स्वंत्रता जरूर दें। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ता है।

7- रिश्ते में धैर्य सबसे जरूरी

किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपको सबसे ज्यादा किसी चीज की जरूरत है तो वो है धैर्य। क्योंकि प्यार, विश्वास, रोमांस चाहें जो भी चीज की कमी हो वो पूरी हो सकती है बशर्ते आप धैर्य के साथ प्रयास जारी रखें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *