सावन में लहसुन और प्याज खाना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा

Health Breaking Lifestyle News

Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आज कल प्रेमानंद महाराज जी के वीडियो का प्रभाव लोगों पर काफी देखने को मिल रहा है और महाराज जी के यूट्यूब चैनल पर फॉलोअरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी की बातें सरल और साफ भाषा में होती हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही वह वृंदावन में रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं।

क्या प्याज और लहसुन खाना पाप है? प्रेमानंद महाराज ने बताया – TV9 Bharatvarsh

वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अभिनेता आशुतोष राणा और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। महाराज जी का असली नाम अनिरुद्ध पांडेय है। वहीं महाराज जी के गुरु का नाम श्री गौरांगी शरण महाराज है।

वहीं कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि सावन में क्या प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए। जिस पर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज बता रहे हैं कि प्याज और लहसुन की उत्पत्ति भूमि से ही होती है और जैसे आलू पैदा होता है, वैसा ही प्याज पैदा होता है।

प्रेमानंद महाराज: क्या प्याज-लहसुन खाने चाहिए?

साथ ही उन्होंने कहा कि प्याज और लहसुन से तमोगुण पैदा होता है। जिससे आपके अंदर क्रोध और काम पैदा होता है और आप भक्ति मार्ग पर चल रहे हैं, जिसमें काम और क्रोध के लिए कोई जगह नहीं, लेकिन प्याज और लहसुन की तुलना मांस से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मांस को किसी भी जीव की हत्या करके बनता है। इसलिए जो लोग भक्त मार्ग पर चल रहे हैं, उनको प्याज और लहसुन खाना वर्जित बताया है।

वहीं एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन के दिन व्यक्ति को वयोवद्ध आश्रम में जाकर भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन लोगों को वस्त्र दे दो। फल बगेरा बांटना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *