October 22, 2026

सड़क से भाजपा के बागी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का कब्जा हटाने की सिफारिश

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय बेतियाहाता से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर आवास विकास कालोनी, पूर्वी बेतियाहाता में सार्वजनिक सड़क पर गेट लगाकर रास्ता बाधित करने और उसका निजी उपयोग किए जाने और सड़क के दोनों किनारों पर गेट लगा कर आम लोगों का आवागमन बाधित करने का आरोप है। संयुक्त जांच टीम ने नगर निगम को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की है। गौरतलब है कि विश्वजीत त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के सुप्रिमो अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने 03 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी (नगर) को भेजे पत्र में संयुक्त जांच आख्या का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की अपेक्षा की है। यह जांच अपर जिलाधिकारी (नगर) के 30 अक्तूबर 2024 के पत्र के क्रम में गठित समिति ने की थी। समिति ने 12 सितंबर 2025 को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी।

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने 03 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी (नगर) को भेजे पत्र में संयुक्त जांच आख्या का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की अपेक्षा की है। यह जांच अपर जिलाधिकारी (नगर) के 30 अक्तूबर 2024 के पत्र के क्रम में गठित समिति ने की थी। समिति ने 12 सितंबर 2025 को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी।
भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि मकान नके पिता शिवाजी त्रिपाठी के नाम पर है। उन्होंने स्वयं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के निर्माण खंड-01 के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बेतियाहाता पूर्वी योजना में गाटा संख्या 269 और 272 से जुड़े भूमि विवाद में कार्रवाई की मांग की है। दावा किया कि संबंधित भवन का निर्माण उनके बाबा स्व. राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने वर्ष 1966 में कराया जबकि आवास विकास परिषद वहां 1984-85 में आया। परिषद ने उनके मकान की सहन में जबरन अपने ले-आउट में तीन मीटर सड़क दर्शा दिया, जिसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1997 में 90 दिन में पक्ष सुन कर आपत्ति निस्तारण का आवास विकास परिषद को आदेश दिया था।

29 साल में परिषद ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया। विश्वजीत त्रिपाठी ने मांग की कि संबंधित भूखंडों को अवमुक्त मानते हुए परिषद अपने स्वीकृत ले-आउट प्लान में संशोधन करें। विश्वजीत ने आरोप लगया कि उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शिकायत की गई और अब कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.