सफर में आफत! यूपी में दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें लिस्ट
रेलवे ने दिसंबर से फरवरी 2027 तक कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ के फेरों में कटौती करने की सूचना जारी कर दी है। रेलवे ने आनेवाले समय में कोहरे के चलते निर्णय लिया है। जिसमें बरेली से होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ऐसे में दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया, रेलवे ने कोहरे के मौसम में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम और बनारस-देहरादून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। (12583) लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल, (12584) आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। (15057) गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक। (15058) आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक निरस्त होगी।
बरेली परिवहन निगम ने दीपावली-भैया दूज पर्व के चलते संबंधित रूटों पर 723 बसें संचालन की रूपरेखा बना ली है। जिससे त्योहारी भीड़ के चलते मुसाफिरों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो। चालकों-परिचालकों की छुट्टियां इस बीच निरस्त रहेंगी। विशेष टीमें बस स्टैंडों पर बसों की मॉनीटरिंग करेंगी। अतिरिक्त बसें बस स्टैंडों पर रखी जाएंगी। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, छह नवंबर को धनतेरस, सात को छोटी दीपावली, आठ को बड़ी दीपावली, नौ को गोवर्धन पूजा और 10 नवंबर को भैया दूज का पर्व है।
ऐसे में पांच से 12 नवंबर तक अधिक भीड़भाड़ होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण वाजपेई, एआरएम बरेली डिपो आयुष भटनागर और बदायूं-पीलीभीत डिपो एआरएम के नेतृत्व में 723 बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की है। लोकल रूट में शामिल बदायूं, पीलीभीत, हल्द्वानी आदि पर 310 बसों का होगा संचालन किया जाएगा। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई ने बताया, दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शत प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने की रूपरेखा तैयार की गई है।
