Pitru Paksha Daan: पितृ पक्ष में करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Creation India News

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का खास महत्व है। इस दौरान पितरों का श्राद्ध, पिंडदा व तर्पण करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में इन कार्यों को करने से पितृ प्रसन्न होने की मान्यता है। इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से प्रारंभ होंगे और 21 सितंबर को समाप्त होंगे। पितृ पक्ष के 16 दिनों की अवधि में श्राद्ध व तर्पण के अलावा कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में कुछ चीजों के दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें पितृ पक्ष में क्या दान करना चाहिए।

1. पितृ पक्ष में चांदी की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि चांदी का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

2. पितृ पक्ष में गेहूं व चावल का दान करना लाभकारी माना गया है। इसके अलावा इन दिनों में तिल का दान भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ होती है।

3. पितृ पक्ष में भूमि दान को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस समय भूमि दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

4. पितृ पक्ष में गुड़ का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि गुड़ का दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

5. हिंदू धर्म में गौदान महादान माना गया है। पितृ पक्ष में गाय का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने के साथ कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होने की मान्यता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *