October 20, 2026

दनादन 2 बार बोनस शेयर का तोहफा, शेयर का भी हुआ बंटवारा, 2 दिन में 35% चढ़ गया छोटकू शेयर

पेनी स्टॉक सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में सोमवार को 20 पर्सेंट की तेजी आई थी। सालासर टेक्नो (Salasar Techno) के शेयर दो दिन में 35 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में तगड़ा वॉल्यूम देखने को मिला है। सोमवार को कंपनी के 8 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ। वहीं, मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक 5 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हो चुका है।

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग (Salasar Techno) अपने शेयरधारकों को दनादन दो बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2024 में 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे। सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग ने जुलाई 2021 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने जून 2022 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। सालासर टेक्नो ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयर पिछले पांच साल में 500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। यह पेनी स्टॉक 11 सितंबर 2020 को 1.73 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2025 को 10.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 80 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 23.27 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 6.89 रुपये है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.