अक्टूबर के अंत तक बढ़ेगी सर्दी, पांच दिन साफ रहेगा आसमान; गर्मी और उमस

Breaking India Uttar Pradesh

यूपी में मौसम के करवट लेने से अक्टूबर में ही रातें सर्द हो गई हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं जो पहाड़ों से होकर आ रही हैं। गुरुवार सीजन का सबसे राहत भरा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सीजन (अक्टूबर) सबसे कम रहे। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी से बादल छिटकने लगे हैं। अगले 24 से 48 घंटों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई संभव है।

पर्यावरण असंतुलन के चलते इस वर्ष मौसमी गतिविधियां स्थिर नहीं हैं। इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हो जाने और हवा की दिशा लगातार उत्तर पश्चिमी हो जाने से मैदानी इलाकों में रात की सर्दी शुरू हो गई है। दिल्ली, पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति बनने लगी है। हवा की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। हवा जितनी गति पकड़ेगी उतनी ही सर्दी बढ़ेगी।

उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं ने दिन का तापमान गिराना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 से गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। माह में इतना कम पारा दूसरी बार हुआ है। यह सामान्य से 1.77 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 21.7 से 20.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह सामान्य से 01.8 डिग्री कम है। यह सीजन का सबसे कम पारा है।

मौसम विभाग का मानना है कि यदि किसी तरह की मौसमी गतिविधियों में बदलाव नहीं होता है और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहती हैं तो रात की सर्दी जल्दी आ जाएगी। तेज हवा चलती है तो दिन का पारा भी गिर सकता है। इस माह के अंत तक गुलाबी सर्दी से अच्छी सर्दी तक पड़ सकती है। हो सकता है इसके बाद फिर कुछ समय के लिए विराम लगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिन आसमान साफ रहने की संभावना है। छिट पुट बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। तापमान में गिरावट हो सकती है।

05 अक्टूबर- 34.3 अधिकतम, 23.0 न्यूनतम

06 अक्टूबर- 35.3 अधिकतम, 23.2 न्यूनतम

07 अक्टूबर- 32.9 अधिकतम, 21.4 न्यूनतम

08 अक्टूबर- 31.6 अधिकतम, 21.7 न्यूनतम

09 अक्टूबर- 30.7 अधिकतम, 20.4 न्यूनतम

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *