September 3, 2026

बीजेपी के सहयोगी दल ने दिखाए बगावती तेवर, बिहार में 47 सीटों पर उतार दिए उम्मीदवार

बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बगावती तेवर दिखाते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से 4 से 5 सीटें देने की मांग की थी लेकिन जब एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया तो राजभर ने कहा था कि उनकी पार्टी भी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और अब सुभासपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

सुभासपा की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक, ओबरा विधानसभा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, गोह सीट से गुड्डू राजवंशी, नवीनगर सीट से धर्मेंद्र रजवार, पूर्णिया से मीना देवी राजवंशी, गोपालगंज से अनूप कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.