Dhanteras 2025: सोना-चांदी है बजट से बाहर तो धनतेरस पर खरीद सकते हैं ये 5 सस्ती चीजें
Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस बार यह पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर सोने-चांदी समेत कुछ चीजों का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। सोने-चांदी के भाव बहुत ज्यादा बढ़े हुए हैं। ऐसे में इन्हें खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। ऐसे में धनतेरस पर 5 ऐसी चीजों को खरीद सकते हैं जो सस्ती भी हैं और उन्हें खरीदना भी शुभ माना जाता है।
पीतल से बने बर्तन
धनतेरस पर आप पीतल से बने बर्तन खरीद सकते हैं। इसे खरीदना शुभ माना जाता है। इसे आप शादी-ब्याह में गिफ्ट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही तीज-त्योहार पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कपूर
कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। धनतेरस पर आप कपूर भी खरीद सकते हैं। माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए आप इसे प्रयोग कर सकते हैं।
पान के पत्ते
पूजा-पाठ के लिए आप धनतेरस पर पान के पत्ते भी खरीद सकते हैं। धनतेरस से लेकर दिवाली की पूजा में यह काम आएगा। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही यह कम दाम में मिल जाएगा।
खील बताशे
धनतेरस पर आप घर के लिए खील-बताशे खरीद सकते हैं। इसे खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह दोनों चीजें पूजा में प्रयोग की जाती है। दिवाली के लिए आप इन्हें खरीद सकते हैं।
चांदी की सिंदूर दानी
सोने-चांदी के बड़े आइटम खरीदना थोड़ा मुश्किल है ऐसे में आप चांदी की छोटी सी सिंदूर दानी खरीद सकते हैं। यह किसी सुहागिन बहन-बेटी या पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं।
