रोहित-कोहली की जोड़ी पर फिदा हुए इरफान पठान, कहा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

Breaking

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शतकधारी रोहित शर्मा और अर्धशतक बनाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि अपनी पारी से दोनों बल्लेबाजों ने दिखा दिया कि ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’।

जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए विशेषज्ञ इरफान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिभा के बारे में बात की ,”आज जिस तरह से चीजें सामने आईं, ऐसा लगा जैसे ये होना ही था। इन दोनों महान खिलाड़ियों (विराट और रोहित) को एक साथ मैच खत्म करते देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। विराट को ऑस्ट्रेलिया में 50 का औसत बनाए रखने के लिए इस मैच में लगभग 70-74 रनों की जरूरत थी, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। अगर यह न्याय नहीं है, तो और क्या है?

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *