बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लालू यादव परिवार दो गुटों में नजर आ रहा है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने भाई तेजस्वी के महागठबंधन के सीएम फेस घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी थी।
अब तेजस्वी यादव ने भी अपने बड़े भाई पर मीडिया से बात की है। तेजस्वी ने यू-ट्यूब चैनल ‘उल्टा चश्मा यूसी’ से बातचीत करते हुए कहा कि तेज प्रताप को भी पता है कि उनका भला, बेहतरी और नुकसान किस में है।
तेजस्वी यादव से जब सवाल किया गया कि चुनाव से पहले परिवार की एकता को क्या हो गया तो उन्होंने जवाब दिया, “जो हुआ सबके सामने है। लालू जी ने जो निर्णय लिया, वो सबको मानना चाहिए। सब लोग उसको मान भी रहे हैं?”

