भाजपा के पास 6900 करोड़, कांग्रेस के खाते में मात्र 53 करोड़; इन दलों के पास चौंकाने वाला बैंक बैलेंस

Breaking News Politics

दिल्ली में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों द्वारा सौंपे गए वित्तीय खुलासों में देश की प्रमुख पार्टियों की आर्थिक स्थिति का बड़ा अंतर सामने आया है। इन खुलासों के मुताबिक, केंद्र और अब दिल्ली की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 6,900 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि है। वहीं उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पास पार्टी मुख्यालय से लेकर राज्य और जिला इकाइयों को मिलाकर मात्र 53 करोड़ रुपये की राशि है।

अन्य दलों के बैंक बैलेंस
आम आदमी पार्टी (AAP) की केंद्रीय इकाई के पास 9.9 करोड़ रुपये
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) के पास 4 करोड़ रुपये
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के पास 41 लाख रुपये
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के खाते में 580 करोड़ रुपये दर्ज हैं। �

कांग्रेस को 2024–25 में चंदा
24 अक्टूबर को चुनाव आयोग को दी गई कांग्रेस की कंट्रीब्यूशन स्टेटमेंट के अनुसार, उसे वित्त वर्ष 2024–25 के दौरान कुल 517 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ है। इसमें 20,000 रुपये से अधिक के व्यक्तिगत दान शामिल हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से घोषित करना अनिवार्य है। �

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *