क्रिसमस: ‘सैंटा क्लॉस’ कहां पर दफ़्न हैं, क्या आयरलैंड में है उनकी क़ब्र?

News

मेव और जो कॉनेल परिवार के घर में सेंट निकोलस चर्च टावर के खंडहर मौजूद हैं.

13वीं सदी के इस खंडहर में क़ब्रिस्तान भी है जो हरे घास के मैदान और पहाड़ियों के बीच है.

इस क़ब्रिस्तान में दफ़्न अधिकतर लोग इस जागीर के शुरुआती निवासियों में हैं और स्थानीय लोगों के मुताबिक़ इन लोगों में मायरा के सेंट निकोलस भी हैं.

जी बिलकुल आपने सही समझा वही सेंट निक जिनको सैंटा क्लॉस का किरदार गढ़ने वाला माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि दान करने की खूबी के कारण उन्हें ही सैंटा क्लॉस माना जाता था.

आज ओ कॉनेल जोरपॉइंट पार्क के इकलौते मालिक और यहां रहने वाले अकेले शख़्स हैं

.

120 एकड़ में फैला 12वीं सदी का यह मध्यकालीन शहर आयरलैंड के किलकेनी शहर से दक्षिण में 20 किलोमीटर दूर है.

ये जगह नोर और लिटिल एरिंगल नदी के क्रॉसिंग पॉइंट पर बसा है और ऐसा माना जाता है कि इस इलाक़े को नोरमंस ने आबाद किया था जो साल 1160 में आयरलैंड आए थे.

कैसा था शहर और कहां ग़ायब हुए लोग

आयरलैंड की हेरिटेज काउंसिल ने एक संरक्षण योजना के मुताबिक़, इस शहर को 15वीं सदी में और निखारा गया. पुरातात्त्विक साक्ष्य बताते हैं कि इस दौरान घर, बाज़ार, एक टावर, एक पुल, गलियां, एक मिल, वाटर मैनेजमेंट सिस्टम और क़रीब में ही जेरपॉइंट एबी बनाया गया. ये जेरपॉइंट एबी आज भी वहीं खड़ा है.

लेकिन 17वीं सदी में इस शहर के लोग ग़ायब हो गया. अनुमान है कि हिंसक हमलों या महामारी की वजह से लोग यहां से चले गए.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *