August 5, 2026

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में ‘वीआईपी’ से जुड़े नए आरोप, पिता ने मांगा इंसाफ़

बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड दोबारा चर्चा में आ गया है.

वीडियो में उर्मिला सनावर ने हत्याकांड से जुड़े एक कथित ‘वीआईपी’ का नाम सामने लाने की बात कही है और भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने इस संबंध में बीजेपी के एक पूर्व विधायक के साथ हुई बातचीत का ऑडियो भी जारी किया, हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की जांच अभी होनी बाक़ी है.

उर्मिला सनावर ने मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर ब्लॉक से पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य आरती गौड़ के शामिल होने का आरोप लगाया था.

मगर दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए इसे चरित्र हनन की साज़िश क़रार दिया है.

दुष्यंत कुमार गौतम ने क्या कहा?

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ‘वीआईपी’ विवाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है.

उर्मिला सनावर के आरोपों के बाद दुष्यंत कुमार गौतम ने उत्तराखंड सरकार के गृह सचिव को एक पत्र लिखकर कथित ऑडियो-वीडियो पर कड़ा एतराज़ जताया है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.