August 6, 2026

Wolf Moon 2026: चांदी का ग्लास, खुला आसमान और ये मंत्र, आज ऐसे चमकेगी मूलांक 2 वालों की

Numerology Number 2 Rituals: आज साल की पहली पूर्णिमा है। पहली पूर्णिमा पौष महीने के शुक्ल पक्ष में आती है। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा को इसलिए विशेष मानते हैं क्योंकि इस दिन किए गए स्नान और दान से हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही ये भी मान्यता है कि इस दिन अगर सच्चे मन से व्रत रखा जाए या फिर पूजा की जाए तो पुराने सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही पूर्णिमा का महत्व न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में भी है। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में पूर्णिमा को फुल मून के नाम से ज्यादा जाना जाता है। इस खास दिन का सबसे ज्यादा संबंध मूलांक 2 वालों के साथ होता है। दरअसल इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है और इसी वजह से साल में पड़ने वाली हर पूर्णिमा मूलांक 2 वालों के लिए खास होती है

हर फुल मून पर मूलांक 2 वालों के लिए कुछ ना कुछ उपाय जरूर बताया जाता है। साल की पहली पूर्णिमा इस मूलांक के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। बता दें कि साल की पहली पूर्णिमा को वुल्फ मून के नाम से भी जानते हैं। दरअसल एक मान्यता के अनुसार पुराने समय में जब खूब ठंड पड़ती थी तो भेड़ियों के झुंड से खूब आवाजें आती थीं। इसी वजह से आज के दिन को वुल्फ मून भी कहा जाता है। मूलांक 2 वाले लोग वुल्फ मून पर एक ऐसा उपाय है कर सकते हैं, जिससे उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इसे न्यूमेरेलॉजी वर्ल्ड में मेनिफेस्टेशन भी कहा जाता है।

पहले तो बता दें कि मूलांक 2 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। आज रात मूलांक 2 वाले लोग एक आसान से उपाय कर सकते हैं। आज रात चांदी का एक ग्लास लें। इसमें साफ पानी भर दें। इस ग्लास में थोड़ा सा अक्षत मिला दें। खुले आसमान के नीचे इस ग्लास को रख दें। इस दौरान मन ही मन आपकी जो भी इच्छा है उसे प्रेजेंट फॉर्म में सोचिए। मन में ऐसा सोचें कि जो चीज आपको चाहिए वो आपको मिल चुकी है और अब उस एहसास को जीने की कोशिश करें। इसके बाद भगवान शिव का मंत्र का ॐ नमः शिवाय बार जाप करें। इसके बाद पानी के ग्लास को वहीं ढककर रख दें। अगली सुबह इस पानी को पी लें और विश्वास रखें कि आपने जो सोचा है वो पूरा होगा। इस चीज का ध्यान रखें कि इस उपाय के दौरान किसी के लिए भी मन में खराब विचार नहीं लाने हैं और ना ही अपने लिए नेगेटिव सोचना है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.