ठंड में बेहद स्वाद लगती हैं गरमा-गरम पुदीना कचौड़ी, स्वाद और सेहत का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बो

Breaking India News

Pudina Kachori Recipe In Hindi : सर्दियों के मौसम में मन अकसर शाम होते-होते कुछ चटपट और तीखा खाने का करने लगता है। ऑयली खाने की ये क्रेविंग ज्यादातर लोग फास्ट फूड का सेवन करके शांत करते हैं। लेकिन आज जो रेसिपी आपके साथ शेयर करने वाले हैं वो आपकी क्रेविंग को भी शांत करेगी और खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होगी। जी हां, यहां बात हो रही है टेस्टी चटपटी पुदीना कचौड़ी की। यह रेसिपी बनने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही टेस्टी भी है। पुदीना कचौड़ी का स्वाद आलू की सब्जी के साथ और ज्यादा बढ़ जाता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पुदीना कचौड़ी

तलने के लिए तेल जरूरत अनुसार

पुदीना कचौड़ी बनाने का तरीका

पुदीना कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, जीरा, कटा हुआ पुदीना और तेल डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाते हुए थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद गूंथे हुए आटो को ढककर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए अलग रख दें। अब कचौड़ी के लिए गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्के हाथों से दबाते हुए चिपटा कर दें। इसी तरह सारे आटे की कचौड़ी बना लें। अब कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें तैयार हुई कचौड़ी को डालकर दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें। जब कचौड़ी पककर तैयार हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। अब इस गरमा-गरम स्वादिष्ट पुदीना कचौड़ी को आलू की सब्जी या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *