Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को सूर्यदेव को देना चाहिए अर्घ्य, मिलते हैं ये 3 लाभ

Bihar India News

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में नंबर बहुत महत्व होता है। इसे हिंदी में अंकशास्त्र के नाम से जाना जाता है। इस शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में वर्णन है। इनकी मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को समझा जा सकता है। इन मूलांकों के आधार पर ही लोगों के लिए भविष्यवाणी भी की जाती है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के बर्थडेट का योग होता है। अंकशास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिस पर सूर्यदेव की कृपा हमेशा रहती है। नीचे जानें कि किन तारीखों पर जन्मे लोगों पर सूर्यदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और ऐसे लोगों को सूर्यदेव की पूजा कैसे करनी चाहिए?

सूर्य देव की पूजा अगर नियमित रूप से की जाए तो कई लाभ मिलते है। सबसे पहले जानते हैं कि इन लोगों को हमेशा सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 1 वालों को हमेशा सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। इन लोगों को हर दिन नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इन लोगों का ग्रह स्वामी ही सूर्य है। ऐसे में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना इन्हें जरूर करनी चाहिए।

जो लोग नियमित रूप से सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं, उन्हें कई लाभ मिलते हैं। सबसे पहले इससे धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस बढ़ता है। अगर आप ये चीज रोज करना शुरु कर देंगे तो अपने करियर में खूब ग्रोथ देखेंगे। इसके अलावा समाज में खूब नाम मिलता है और सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है। मूलांक 1 वालों को ये जरूर करना चाहिए। वहीं अगर आपका मूलांक 1 नहीं है तो भी इस उपाय को जरूर करना चाहिए। इसकी मदद से जिंदगी में नेगेटिविटी कम होती जाती है और मन में सिर्फ पॉजिटिव बातें ही आती हैं। सूर्यदेव को अर्घ्य देने का सही तरीका है कि एक तांबे के बर्तन में साफ जल ले लें। इसके बाद इसमें लाल फूल और अक्षत मिला दें। फिर इसे सूर्यदेव को अर्पित करें। इस दौरान ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *