ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप स्टार प्रतीका रावल की चोट के बाद वापसी

Breaking India News

सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल को टखने की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 24 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया।

प्रतीका पिछले साल विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गई थी। उनकी जगह शेफाली वर्मा को उस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया था। भारत ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए प्रतीका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया है।’

बयान के अनुसार, ‘प्रतीका ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वह अक्टूबर में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के दौरान लगी टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं।’

ब्रिसबेन में पहले मैच के बाद वनडे श्रृंखला के अन्य दो मैच 27 फरवरी और एक मार्च को होबार्ट में खेले जाएंगे।

यह 25 वर्षीय खिलाड़ी पहले से ही पर्थ में छह मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है।

अक्टूबर में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित स्क्वाड में जगह पाई हैं।

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, प्रतीका रावल।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *