IPL 2026 Emrging Player Award: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के नॉमिनेशन्स की लिस्ट सामने आ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों में से ऐसे 25 खिलाड़ियों का चुनाव किया है, जो इस अवॉर्ड को हासिल करने के दावेदार हैं। वैभव सूर्यवंशी से लेकर आयुष म्हात्रे, समीर रिजवी से लेकर मुकुल चौधरी और प्रियांश आर्या से लेकर सलिल अरोड़ा जैसे नाम शामिल है। कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है और इस अवॉर्ड को पाने का क्राइटेरिया क्या है? उसके बारे में जान लीजिए।
आईपीएल के 19वें सीजन के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड के लिए क्राइटेरिया कुछ इस तरह है कि यग अवॉर्ड बीसीसीआई द्वारा उस खिलाड़ी को दिया जाएगा जिसने सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है और उसमें भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टार बनने का दमखम है। इस अवॉर्ड के लिए खिलाड़ी का अनकैप्ड (जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली) होना जरूरी है। एक अप्रैल 2000 के बाद उसका जन्म हुआ हो। 25 या इससे कम आईपीएल मैच सीजन से पहले खेले या एक भी मैच नहीं खेला हो। पहले किसी सीजन में इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड नहीं जीता हो। इसमें पब्लिक वोट के अलावा टीवी कमेंटेटर्स की च्वॉइस भी सिलेक्शन के लिए पूछी जाती है।
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के इमर्जिंग प्लेयर्स के नॉमिनेशन्स में 25 खिलाड़ियों को शामिल किया है। सबसे ज्यादा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। एसआरएच के 5 और दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स के अलावा मुंबई इंडियंस के 3-3 खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 2-2 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई गै। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का एक-एक खिलाड़ी इसमें शामिल है। ये सभी खिलाड़ी इस सीजन एक या इससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं।
SRH – अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार
DC – समीर रिजवी, विपराज निगम और साहिल परख
CSK – आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर
GT – अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र और मानव सुथर
MI – अश्वनी कुमार, क्रिस भगत और दानिश मालेवार
KKR – अंगकृष रघुवंशी और कार्तिक त्यागी
LSG – मुकुल चौधरी और प्रिंस यादव
RR – वैभव सूर्यवंशी और यश राज पुंजा
RCB – रसिख डार
PBKS – प्रियांश आर्या

