2186% का रिटर्न, टाटा ग्रुप की यह कंपनी दे रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Breaking India News

 टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर स्टॉक पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दें, हम बात कर रहे हैं ट्रेंट लिमिटेड की।

टाटा ग्रुप की यह कंपनी 2 पर 1 शेयर निवेशकों को बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। ट्रेंट लिमिटेड ने इस बोनस इश्यू के लिए 4 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों के पास ट्रेंट लिमिटेड के दो शेयर रहेंगे उन्हें 1 शेयर बोनस मिलेगा।

ट्रेंट लिमिटेड की तरफ से निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए ट्रेंट लिमिटेड ने 12 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड मिला था।

शुक्रवार को Trent Ltd के शेयर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4101.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 6259 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3276.10 रुपये है। ट्रेंट लिमिटेड का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में Trent Ltd के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी यह स्टॉक तीन साल में 171 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का भाव 430 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को 2186 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 37.01 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 62.99 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयर होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *