विराट कोहली हुए AFG वनडे सीरीज से बाहर तो ये 4 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह, एक का डेब्यू 2022 में हुआ था

India News

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है, मगर रिपोर्ट्स हैं कि किंग कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते 13 जून से शुरू हो रही इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई जल्द इसका ऐलान कर सकता है, साथ ही वह कोहली के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की भी जानकारी देगा। ऐसे में आईए उन खिलाड़ियों के नाम जानते हैं जिनकी कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में चर्चा हो सकती है।

यशस्वी जायसवाल- जायसवाल पिछले कुछ समय से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। उनका वनडे डेब्यू 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। जायसवाल ने भारत के लिए 4 वनडे खेले हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल हैं। वह विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा के खेलने पर संश्य है, ऐसे में अगर बीच सीरीज में हिटमैन को बाहर होना पड़ता है तो जायसवाल ओपनिंग भी कर सकते हैं। जायसवाल का डोमेस्टिक रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है साई सुदर्शन- आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से गदर मचाने वाले गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन की भारतीय वनडे टीम में वापसी हो सकती है। 2023 में भारत के लिए पहला वनडे खेलने वाले साई सुदर्शन बेहतरीन टेकनिक के लिए जाने जाते हैं, हालांकि उन्हें टीम इंडिया के लिए सिर्फ तीन ही मौके मिले, जिसमें उन्होंने 63.5 की औसत के साथ 127 रन बनाए।

देवदत्त पडिक्कल- आरसीबी के स्टार बल्लेबाज और विराट कोहली के साथी देवदत्त पडिक्कल भी एक अच्छा विकल्प है। पडिक्कल का बल्ला आईपीएल 2026 में तो चला ही साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी गदर मचाया। 9 मैचों में 90.62 की औसत के साथ 725 रन बनाकर पडिक्कल टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे रुतुराज गायकवाड़- लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का है। गायकवाड़ ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू 2022 में किया था। उन्होंने नीली जर्सी में भारत के लिए 9 वनडे खेले हैं, जिसमें 228 रन बनाए हैं। हाल ही में उनका चयन भारतीय ए टीम के लिए भी हुआ है, उन्होंने स्क्वॉड में रियान पराग को रिप्लेस किया है। अब देखना होगा कि उनकी एंट्री सीनियर टीम में होती है या नहीं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *