September 5, 2026

सोने के भाव में बड़ा बदलाव, चांदी के रेट 2432 रुपये गिरे, सबसे सस्ता Gold ₹1 लाख के नीचे

सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में जहां तेजी है, वहीं चांदी के रेट में बड़ी गिरावट। आज 4 जून गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 545 रुपये महंगा होकर 155581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 2432 रुपये प्रति किलो गिरकर 259143 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 3516 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 8757 रुपये सस्ती हुई है।

आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 543 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसका भाव 154958 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 499 रुपये चढ़कर 142512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर गहनो में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 409 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव अब 116686 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 319 रुपये चढ़कर 91015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 155581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 कैरेट गोल्ड 4503 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया।

चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 3543 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 259143 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20540 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 126790 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.