September 5, 2026

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का दाम

 कल यानी गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कल शाम की तुलना में आज शुक्रवार की दोपहर में सोने का दाम 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है। बता दें, Ibjarates की तरफ से सोम से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे और फिर शाम को कीमतों का ऐलान किया जाता है।

आज 5 जून को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156086 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी कल शाम की तुलना में सोने का दाम 1896 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।

आज शुक्रवार को बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 153573 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 141238 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। 18 कैरेट गोल्ड का दाम 115643 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का दाम 90201 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

बुलियंस मार्केट में शुक्रवार की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 261088 रुपये था। आज शुक्रवार को यह लुढ़ककर 254950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। यानी 24 घंटे से भी कम के समय में चांदी का रेट 6138 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है। बीते 5 कारोबारी दिन में पहली बार सिल्वर का रेट 260000 रुपये के नीचे आया है। हालांकि सोने का रेट लगभग इसी स्तर पर बना हुआ है। बता दें, ऊपर दिए गए रेट में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद सोने की इंपोर्ट ड्यूटी को केंद्र सरकार ने 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

पीएम की अपील के पीछे की वजह मौजूदा स्थिति है। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से भारत का इंपोर्ट बिल काफी बढ़ चुका है। ऐसे में गोल्ड भी भारी मात्रा में आयात करना पड़ जाए तो इससे देश के फॉरेक्स रिजर्व पर बुरा असर पड़ेगा। इसी को बचाने के लिए यह अपील की गई है।

वैश्विक अस्थिरता की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार और चढ़ाव जारी है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.